नयी जवानी का खून है,
नया रक्त का प्रसून है,
नया जीवन का जनून है।
ऐ भारत के नवजवानो,
बेकार ना करो तुम अपनी नयी जवानी,
जवानी को ऐसा लहराओ फूल की तरह,
जवानी है ये जवानी, बेकार ना करो जिंदगानी।
अभी वक्त है, वक्त गाड़ दो तुम अपनी
नौजवानी का झंडा,
तुम ही हो सच्चे भारत के भविष्य के अरमान का,
गाड़ दो यूँ ही इतिहास में अपने नाम का झंडा।
उठ खड़े हो भारत के नवजवानो,
समय आ गया है भविष्य के अरमानों,
यूँ लड़ते रहो अपनी मुसीबत की जड़ से,
नवजवानो अब हार ना मानो अपनी।
कामयाबी से एक दिन सफलता तुम्हारे पैरों को,
चूमकर तुम्हें नमन करेगी।