विज्ञापन

माँ दुखी थी मेरा दुःख देखकर

Umender Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            माँ दुखी थी मेरा दुःख देखकर,
        
                                                    
                            
मैं दुखी था माँ को देखकर।
हे प्रभु, यह कैसी लीला है—
पीड़ा एक थी, पर आँसू दो थे।

घाव मेरे हृदय में था,
वेदना उसकी आँखों में।
दर्द मुझे सहना था,
पर टूट रही थी वह मौन में।

ममता का यह कैसा बंधन,
जिसे शब्दों में बाँधा न जाए।
संतान पर छाया दुःख का बादल,
तो माँ ,
आकाश भी रो जाए।
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all