आज के शुभ अवसर पर
भाद्र पक्ष की चतुर्थी को
जन्म हुआ गणपति महाराज का
मेरा सबसे पहले प्रणाम है भोलेनाथ व माँ पार्वती को
व मेरा कोटि - कोटि प्रणाम है महाकाल के लाल को
मेरे प्यारे गणपति बाप्पा जी को
मेरा प्रणाम है, मेरा प्रणाम है
विघ्नहर्ता को दिल से नमन हैं
दिल से धन्यवाद है
अब मेरे प्रभु यही अरदास है
सदैव अपना स्नेह भरा आशीर्वाद हमेशा हम सब पर बनाए रखना
बेशक सजा दे देना पर कभी रूठ मत जाना
सुखकर्ता दुखहर्ता सबका भला करो
हे मेरे मंगलमूर्ति सबकी रक्षा करो
हम सब को ज्ञान व सद्बुद्धि प्रदान करो
सभी का उद्धार करो
हे देवा ! सदैव अपना साथ बनाए रखना
गणपति जी सदैव अपनी कृपा बरसाये रखना
गणपति बाप्पा मौर्या
मंगल मूर्ति मौर्या।