मास ग्यारह विरह-विष मैं पीती रही
आत्मा मर गई, देह जीती रही
शिव से सावन मिलाएगा इस आस में
पीर सहकर भी अधरों को सीती रही
— त्रिशिका धरा