भरत के प्राण वन में हैं, नगर में देह रहती है
खड़ाऊँ राम की इस बात का प्रमाण देती है
हज़ारों दीप, सौ दिनकर भी अँधेरा न हर पाएँ
कमल-नयनों की आभा से अवध नगरी चमकती है
— त्रिशिका धरा