आज जिनका जन्मदिन है
नाम शुभ
शुभा शुभांशी
स्नेह से पिता से मिला
शेमुषी,
आज इनका जन्म दिन है,
अग्रजा को कहें शिखा
या एकांशी
अग्रज शिखर यथा नाम
तथा गुण,
उज्जवल संभावनाओं कामनाओं को
समेटे हृदय में
मातु नाम आशा,
आज जहां दिवस दयानन्द
श्रेष्ठ बनो के उद्घोषक
महावीर स्वामी
चौंबीसवें तीर्थंकर
सिक्खों का बन्दी छोड़
दिवस,
महालक्ष्मी का जन्म
विवाह दिवस भी,
उपनिषदों की आज्ञा व व्यवहार का,
महाकाली का दिन
स्वर्णमन्दिर शिलान्यास भी
जनजन बसी दीवाली का
प्रभु श्री राम के
अयोध्या पुनरागमन का
अयोध्या का,
उसके लौट चुके गौरव
स्वाभिमान का,
शुभकामनाएं!शुभकामनाएं!!
जीवन में आगे बढ़ने
कुछ करने बनने के लिए
अनेकशः! कोटिशः।
इस दिवस की!
जन्मदिवस की!!