आओ हिन्दी को अपनाएं,
बलिहारी हम उस पर जाएं,
हिन्दी की अद्भुत महिमा से,
जग में हिन्दी को महकाएँ,
आओ हिन्दी को अपनाएं,
हिन्दी का गुणगान करें हम,
हिन्दी का सम्मान करें हम,
पढ़े लिखें हम हिन्दी में,
हिन्दी पे आओ मान करें हम,
आओ हिन्दी को अपनाएं,
बलिहारी हम उस पर जाएं,
हिन्दी की अद्भुत महिमा से,
जग में हिन्दी को महकाएँ,
आओ हिन्दी को अपनाएं,
हिन्दी सरल है, हिन्दी सहज है,
हिन्दी की अपनी एक लय है,
राजभाषा अपनी भाषा का,
आओ हम सब गौरव गाएँ,
आओ हिन्दी को अपनाएं,
बलिहारी हम उस पर जाएं,
हिन्दी की अद्भुत महिमा से,
जग में हिन्दी को महकाएँ,
आओ हिन्दी को अपनाएं,
हिन्दी सत्य है हिन्दी सनातन,
हिन्दी में सरल अध्यापन,
हिन्दी में हम पढ़-लिख आओ,
विश्व पटल पे हम छा जायें,
आओ हिन्दी को अपनाएं,
बलिहारी हम उस पर जाएं,
हिन्दी की अद्भुत महिमा से,
जग में हिन्दी को महकाएँ,
आओ हिन्दी को अपनाएं,