विज्ञापन

बड़ी शिद्दत से दिल लगाया था,कच्ची थी उमर

Tanu Thadani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं सच लिखुंगा ,तुम, चाहे जो , बयान करो !
        
                                                    
                            
रहो तुम साथ ,या न रहने का ,फरमान करो !

उमर अब वो नहीं रही,कि मैं तुमसे उलझुं ,
भले शक करो, तुम खुद को, परेशान करो !

बड़ी शिद्दत से दिल लगाया था,कच्ची थी उमर,
नहीं थी आंखें तब तो ,अब न,बे जुबान करो !

सब ठीक है, इस झूठ के , पीछे जो सच है
तुम्हारी आंखें भर आयेंगी, न पहचान करो !

अगर झुक जाने भर से,बात, होती जो खतम,
मैं तो पैरों में गिरा था,अगर जो ध्यान करो !
-तनु थदानी
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

S. L.

41 कविताएं

View Profile