जिंदगी के इस लंबे सफर में,
यूँ ही ना तुम लड़खड़ाओ |
चलते रहो बस साथ मिलकर,
गमों को भी गले लगाओ |
यदि हम चलते रहेंगे,
तूफानों में भी ना रुकेंगे,
गम भी कब तक टिकेंगे,
खुशियों में बदलेंगे,
मुश्किलें भी थक ही जाएंगी,
ये सोचकर ही तुम मुस्कुराओ |
बिन दुख के ना सुख का कोई मोल है,
जुदाई है तभी तो प्रेम अनमोल है,
यही इस जगत का खेल है,
अंधेरे हैं तो रोशनी का मेल है,
इस प्रकृति के फैसलों से,
खुद को ना तुम अलग पाओ |
- तरूण कुमार भारद्वाज