इंतज़ार-ए-यार में जीना मुहाल हुआ,
पलकें रुक गईं आँखें सूख गईं,
दिल भी हमारा बेलगाम हुआ,
सावन गुज़रते रहे हम तपते रहे,
माहताब से भी गुज़ारिश करते रहे,
एक झलक अगर पेश-ए-ख़िदमत हो जाए,
तो ताव-ए-उल्फ़त में कुछ सुकूं आए,
हमें मालूम है कि वो रहते हैं हुज्जत-ए-मुलाक़ात को,
हम भी पलकें बिछाए बैठे हैं दीदार-ए-यार को |
- तरूण कुमार भारद्वाज