विज्ञापन

पति बनकर शिकार बन गया

Surya Mani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पसंद बना फिर प्यार बन गया
        
                                                    
                            
पति बनकर शिकार बन गया
भरोसे में पहले वो उतारा गया
ऐसे डूबा कि फिर न उबारा गया
पत्नियां जब मौत बन मुस्काने लगी
नीले ड्रम में भी भरकर वो डाला गया |
कलयुग की नारी गजब ढा रही
पतियों के दिलों में दहशत बढा रही ||

सोनम ,सिया की साजिश की दहशत रही
प्यारे पिया जी की भी शामत रही
कहीं मिक्सी में चटनी बना है पती
कही टुकडों ही टुकडों कटा है पती
साजिश के सांप ने डसा है पती
नागिन के फांस में फंसा है पती
कलयुग की नारी गजब ढा रही
पतियों के दिलों में दहशत बढा रही ||

पत्नी के कहने में आना नहीं
पर गलती से उसको सताना नहीं
सौतन के चक्कर में गर जाओगे
टुकड़े तन के सौ अपने करवाओगे
संभल के रहना पतियों महामारी है
सिलसिला जारी है गजब नारी है
जाने किसकी किस्मत में क्या लिखा
जाने नई वायरल न्यूज़ में किसकी बारी है |
कलयुग की नारी गजब ढा रही
पतियों के दिलों में दहशत बढा रही ||
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Shivam Awasthi

3 कविताएं

View Profile