विज्ञापन

बीते पलों की वापसी

Surya Kant

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बीते पलों की वापसी
        
                                                    
                            

समय की नौका पर सवार,
चरैवेति चरैवेति चरैवेति!!!
न हाथ में लिए कोई
पतवार ।
बस यादों का खेला
लौटा देता ,
बीते पलों की मझधार।
जहाँ रुका है
सपनों और यादों का
एक उठता ज्वार।
उन्हीं यादों के भँवर में,
साहिर भी यहाँ नज़र
आते,
पीड़ा लिए अपार।
बीते पलों की वापसी
ले आती,
स्वार्गिक भजन की पंक्ति,
लिए साहिर की कलम के अशआर।
स्वर सम्राज्ञी लता की आवाजमें गूंजती
"तोरा मन दर्पण कहलाये,
और जताती
' मन के नैन हजार '।"
बीते पलों की वापसी
अब है आज की
आभासी दुनिया का अंगार।
कसमों वादों और यादों में,
पला बढ़ा महज
आभासी अम्बार।

यूं तो समय की नौका
कभी नहीं दिखाती
अतीत का कोई शाहकार।
तिस पर भी मन मस्तिष्क के हैं
न जाने कितने कितने
द्वार।

- सूर्यकांत शर्मा
मौलिक एवं स्वरचित
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Nathuram Kaswan

8777 कविताएं

View Profile

Aradhana Verma

252 कविताएं

View Profile

1 कविता

View Profile

1 कविता

View Profile