विज्ञापन

अनुभव की गठरी

Surya Kant

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अनुभव की गठरी
        
                                                    
                            

जीवन के हर सोपान
पर समृद्ध होती,
अनुभव की गठरी।

कुछ खट्टे कुछ मीठे
और कुछ अनुपम
अद्वितीय अनुभव
भरते अनुभव की
गठरी।
जीवन ज्यों ज्यों
बूढ़ा होता
सत्य से दोचार
होता
तब भी सद्य रहती
अनुभव की गठरी।

हर मानव की थाती
होती,
भूत वर्तमान को
समेटे साथ रहती
यही अनुभव की
गठरी।

बस ध्यान रहे
कि अनमोल है
बेमिसाल है
जीवन का आधार है
यही अनुभव की
गठरी।

हर जीवन का
अंतिम प्रसाद है
अनुभव की गठरी।

जीवन की अंधी
भाग -दौड़ में,
ध्यान रखना
के बन न जाए
कहीं ये ठठरी।

संस्कार औ संस्कृति
की सहोदरा है,
जीवन की धारा है
यही तुम्हारी अनुभव
की गठरी।

ज्ञान भक्ति अध्यात्म
से हर पूरीत हो
गर अनुभव की
गठरी।

सत् चित्त आनंद के
इंद्रधनुषी रूप का
संधान है
अनुभव की गठरी।
आपका मित्र
- सूर्यकांत शर्मा
20 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6957 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13466 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7504 कविताएं

View Profile