विज्ञापन

राखी... एक प्यारा सा बंधन

Suruchi Salhotra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आई राखी, आई राखी,
        
                                                    
                            
बहन आज फूली न समाती।
रेशम की राखी लेकर आई,
सुंदर सी फिर थाली सजाई।

कहती भैया जल्दी आओ,
झट से आके राखी बंधवाओ।
रक्षा करने का लेती वादा,
कहती सदा साथ निभाना।

भाई लाता बहन के लिए उपहार,
कहता सदा बनाएं रखना यह प्यार।
मुंह मीठा फिर एक दूजे का कराते,
दोनों मिलकर यह त्योहार मनाते
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all