विज्ञापन

चाय वाला

Surendra kumar pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            चाय वाला
        
                                                    
                            

भय जा रहा है,
भरोसा आ रहा है।
झालमुड़ी खाने वाला,
TMC को मिर्ची लगाने वाला,
देश भर को चाय पिलाने वाला,
एक और जुमला बोल रहा है —
भय जा रहा है,
भरोसा आ रहा है।

जो आरोपों से घिरा है,
जनता का वोट,
क्या उसने चाय में पिया है???
आज बंगाल भी कतारों में खड़ा है,
एक अच्छे नेता के लिए अड़ा है।

बंगाल बोल रहा है,
नेता की पोल खोल रहा है।
गुटों में घमासान हो रहा है,
फिर से नए वादों का ऐलान हो रहा है।
ऊँट किस करवट बैठेगा,
इसका इंतज़ार हो रहा है।
- सुरेंद्र पाण्डेय 
6 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Prasoon Saxena

975 कविताएं

View Profile