बात निकलेगी तो
दूर तलक जाएगी,
पूछोगे सवाल तो
नौकरी भी जाएगी।
झूठ को झूठ ही
रहने दो,
सच बोलोगे तो
घर टूटने की नौबत आएगी।
यह निज़ाम सवालों से
घबराता है,
इसलिए आम जन को
धमकाता है, डराता है।
फिर भी, बात निकलेगी तो
दूर तलक जाएगी।
— सुरेन्द्र पाण्डेय