तिरंगे की लहर से भारत की हर सुबह सँवरती रहे !
राष्ट्र की विजय पताका गर्व व गरिमा से फहरती रहे !
शानदार प्रगति की मुस्कान हमेशा ही बिखरती रहे !
संसार में सदियों तक वतन की महिमा निखरती रहे !
-सुरेंद्र कुमार "सूरज"