उज्ज्वल श्रृंगार
खुशियों की सुन्दर चमक से
रोशन हो सबका घर-परिवार !
ऋध्दि-सिद्धि सहर्ष ही खोले
कामयाबी के झिलमिल-द्वार !!
रामायण-ऋग्वेद की पावन ऋचाएं
मुस्काएं हृदय में बनकर झनकार !
“तमसो मा ज्योतिर्गमय”झिलमिलाए
“वसुधैव कुटुम्बकम्” पथ पर अलंकार !!
हृदय कौमुदी का शुद्ध आलोक
सरसाए संपन्नता-सुख-संस्कार !
दीपमालिका जीवन को जगमगाए
करके उज्ज्वल सोलह- श्रृंगार !!
-सुरेंद्र कुमार "सूरज"