विज्ञापन

जिनके पास दोनों हैं, बंधुओं, उनका जीवन है शान में।

Supriya Shrivastav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पढ़े-लिखे परिंदे कैद हैं, माचिस के मकान में,
        
                                                    
                            
नौ से नौ की ड्यूटी और मानसिक थकान में।

मन गाँव में ही रह गया, शरीर शहर का वासी है,
ताज़ा बस ख़बर यहाँ, तासीर मगर बासी-बासी है।

पूरा दिन दफ़्तर-दरबारी, सुबह-शाम सफ़र में गुज़री,
कल अलार्म की दस्तक पर, आँखों का खुलना है भारी।

दो जन दोनों कमाने वाले, बच्चों को कौन सँभाले?
टारगेट के पीछे भाग रहे, तन को कर बीमा के हवाले।

यारों का न संग रहा, न न्योता, न व्यवहार,
खुद के घर जाते हैं बनकर, जैसे कोई रिश्तेदार।

कर बँटवारा, एकड़ बेचा, वर्ग फीट की दरकार में,
बिछड़े, पिछड़ा कहकर, खो गए अगड़ों की कतार में।

शुरुआती आनंद बहुत है, एकाकी संसार में,
मुसीबत हमेशा हारा है, संयुक्त परिवार में।

मात-पिता न आने को राज़ी, गाँव में नौकरी है कहाँ जी?
जिनके पास दोनों हैं, बंधुओं, उनका जीवन है शान में।
- धीर सुप्रिया
24 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7772 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile