विज्ञापन

हरि इच्छा पर कुछ मत बोल

Sunita Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पानी में जाने से पहले,भैया अपने बाजू तोल।
        
                                                    
                            
पहले शब्दो को तोलो,फिर भैया मुहं से कुछ बोल।।
सारे तारे और जगत को,प्रभु ने यूं ही नही बनाया गोल।
जो कुछ दिया उस मालिक ने,सब कुछ है वो अनमोल।

समय किसी के साथ चला ना,आगे बढता जाता है ।
जो समय के साथ चला ना, पीछे वो रह जाता है।
नाजुकता की कर पहचान,समय देखकर चक्षु खोल।
जो होता वो अच्छा होता,हरि इच्छा पर कुछ मत बोल

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all