"पिता - एक कल्पवृक्ष"
घने वृक्ष के समान पिता होते हैं।
जिनके साये में परिवार पलते है।
सूरज का होते है वो ऐसा प्रकाश,
ग़म के बादलों को मिटा देते है।
मौजूदगी में उनके हम महफूज़ होते है।
बड़ी मुसीबत में पिता याद आते हैं।
माँ के साथ प्यार भरा संसार बसाकर,
परिवार में फर्ज बखूबी निभाते हैं।
खुद भले ही सादगी से रहते है।
बच्चों को अप-टू-डेट रखते हैं।
पिता ही सभी का परिवार में,
हर बात का पूरा ध्यान रखते हैं।
हमसे बेइंतहा मोहब्बत करते हैं।
लेकिन कभी भी नहीं बताते हैं।
करते हैं उतना ही प्यार पापा भी,
बस माँ की तरह नहीं जताते हैं।
जमा-पूंजी जोड़ आशियाना बनाते हैं।
बच्चों को अपने पैरों पर खड़ा करते हैं।
परिवार में करने ख़्वाहिशें सबकी पूरी,
पिता दिन रात जी तोड़ मेहनत करते हैं ।
चेहरे पर ओज, मन में विश्वास रखते हैं।
हालात का सामना करने का साहस रखते है।
होठों पर रख के हरदम मीठी मुस्कान,
हर समस्या को पिता ही सुलझाते है।
इसी अंदाज से आत्मविश्वास बढ़ाते है।
मुश्किलों का सामना करना सिखाते है।
पथ में आये चाहे अड़चने कितनी ही,
हरदम आगे बढ़ते रहना हमें बताते है।