वर्णों के सार्थक मेल शब्द
शेष शब्द होते अपशब्द।
भाषा का छोटा आधार।
वर्गीकरण आधार चार।
समझो शब्दों के प्रकार।।
नयन, पर्वत,शब्द, सार्थक
वाय,वानी शब्द निरर्थक।
सार्थक, निरर्थक अर्थविचार।
वर्गीकरण आधार चार।
समझो शब्दों के प्रकार।।
केला,बकरी शब्द रूढ़
यौगिक, विद्यालय, ज्ञानमुढ़।
रूढ़,यौगिक, योगरूढ़- गूढ़।
व्युत्पत्ति, बनावट,रचना विचार।
वर्गीकरण आधार चार।
समझो शब्दों के प्रकार।।
तत्सम कोकिल, कर्ण, श्रावण।
तद्भव कोयल, कान सावन।
गाड़ी, पगड़ी, लोटा, देशज
कैंची, कुली, फीता विदेशज।
श्रोत या उत्पत्ति के अनुसार
शब्द के चार भेद आकार।
वर्गीकरण आधार चार
समझो शब्दों के प्रकार।।
मैं आना, लड़का, काला विकारी
धीरे, तथा, भी, हाय अविकारी।
रूपांतर या प्रयोग आधार
विकारी, अविकारी शब्द व्यवहार।
वर्गीकरण आधार चार
समझो शब्दों के प्रकार।।
_ सुलाम्बर झा