विज्ञापन

मेरे भगवान हैं पापा

Sudha Dubey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दिया ईश्वर ने खुद से जो वही वरदान है पापा,
        
                                                    
                            
नहीं दूजा कोई इनसा मेरे भगवान है पापा।
बचाते बच्चों को अपने हमेशा दुख व पीड़ा से, हैं सुख की छांव करते जो वही आसमान हैं पापा।
रहे जब बात औलादों की तो हटते नहीं पीछे, समन्दर को सुखा दे जो वही तूफान हैं पापा।
सिखाते इस जमाने की कठिन बारीकियां हमको, जगाते उनके उर में नित नए अरमान हैं पापा।
सजा देता हैं ईश्वर भी नियम जो सृष्टि का जो तोड़े, जो तोड़े दिल भी उनका तो देते वरदान हैं पापा।
नहीं इंसान दुनियां में यहाँ निस्वार्थ है कोई, बिना शर्तों के चाहे जो वही इंसान हैं पापा।
नहीं फैले हमारे हाथ किसी भी गैर के आगे, इसीलिए थकते नहीं हरदम ही करते काम हैं पापा।
बनाते हमको इस काबिल खड़े हो अपने पैरों पर, काबिलियत देती हमको जो वही सम्मान है पापा।
जहाँ मिलती जमाने की सभी खुशियां मुफ्त में ही, कोई न दाम लगता है वही दुकान हैं पापा।
कभी न फर्क करते हैं वो बेटी और बेटे में, मतलबी दुनिया की इस सोच से अंजान हैं पापा।
जता न पाते हैं हरदम ये अपनी मोह-ममता को, इसी संकोच से हरदम रहे बदनाम हैं पापा।
मुझे हर पग पे पड़ती है जरूरत आपकी पापा, मेरा आगाज़ भी हो आप और अंजाम है पापा।
ये दोनों हाथ सजते शीश पर हरदम रहे मेरे,
स्वरचित सुधा का जीवन इसके बिन वीरान है पापा।

 
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Mamta Tiwari

650 कविताएं

View Profile

malti gupta

16 कविताएं

View Profile

Md Iftekhar

4 कविताएं

View Profile