विज्ञापन

जन्मदिवस मुबारक हो मेरे लाडले।

Sudha Dubey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            फूलों को देख ज्यों भौंरा धुन गाता है, तेरी मुस्कान से खिल मेरा मन जाता है। तुझसे ही रोशन मेरा जग सारा है..
        
                                                    
                            

तीन टुकड़े दिल के मेरे, सबसे प्यारा तू,
कलेजे का टुकड़ा,आंखों का तारा तू,
बड़ा नटखट है,घर को महकाता है,
पल भर ओझल हो तो दिल घबराता है।तुझसे ही रोशन मेरा जग सारा है,,,

डांटू- मारूँ तुझको तो दिल मेरा रोता है,
चोट लगती तुझको तो दर्द मुझे होता है,
अच्छा इंसान बनके खुशियां फैलाना है,
तेरी मुस्कान से ही खिल मेरा मन जाता है। तुझसे ही रोशन मेरा जग,,,,

किसी की आंखे नम न हो तेरे कारण,
खुशियां बांटो जग में तुम बनना दुख हारन , ऊंची हो शान उतनी जितना नभ सारा है, लंबी हो आयु जब तक चंदा और तारा है। तुझसे ही रोशन,,,

लंबी उमर पाए , सेहत बनी रहे,
बुद्धि दौलत धन से जीवन धनी रहे,
ईश्वर की कृपा से सब कुछ मिल जाता है है,
तेरी मुस्कान से खिल मेरा,मन जाता है
तुझसे ही रोशन मेरा,,,,

मां की है दुआ ये बहनों का साथ रहे,
सिर पर तेरे हरदम पिता का हाथ रहे,
तुझको खुश देखके ये घर मुस्काता है,
तेरी मुस्कान से खिल मेरा मन जाता है, तुझसे ही रोशन मेरा,,,,

मैं रहूँ या न रहूं दुआ ये रहेगी,
एक दिन दुनियां ये तेरे कद चूमेगी,
जन्मदिन मुबारक हो मेरा दिल कहता है। तेरी मुस्कान से खिल मेरा मन जाता है,
तुझसे ही रोशन मेरा जग सारा है,

फूलों को देख के ,,,
-सुधा पाण्डेय
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

787 कविताएं

View Profile

Ejaz Ahamad

122 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10819 कविताएं

View Profile