कुछ कहना था तुमसे
सुनना चाहोगी क्या
तुझमें मुझे दुनिया दिखी है
मेरी दुनिया बनना चाहोगी क्या
सम्भाल के रखूंगा तुम्हें अनमोल रत्न की तरह
मेरी कोहिनूर बनना चाहोगी क्या
तुम से मिली मुझे खुश रहने की वजह
मेरे जीने की वजह बनना चाहोगी क्या
वादे करते हर कोई यहा
मेरे साथ रह कर उन वादों को पूरा करने वाली
मेरी हमसफ़र बनना चाहोगी क्या