विज्ञापन

सच की नैया – प्रेम की पतवार

Sooba Lal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सच की नैया साधु चलैया, सरस नदी की धार चली।
        
                                                    
                            
प्रेम सुधा बरसाने वाला, प्रेम की ले पतवार चली।
जो इस नाव में करे सवारी, वह मझधार के पार चली,
आई कई तूफानों की आंधी, फिर भी नैया पार चली।

झूठ के बादल घिरते आए, सच की धूप न हार चली,
मन में श्रद्धा, हृदय में करुणा, लेकर नई बहार चली।
नफरत की दीवारें तोड़ें, प्रेम की ऐसी धार चली,
भेदभाव के बंधन तोड़कर, मानवता साकार चली।

लोभ-मोह के जाल बिछे थे, फिर भी नैया पार चली,
सत्य धर्म की राह पकड़कर, जीवन की पतवार चली।
जिसने सबको प्रेम सिखाया, उसकी जय-जयकार चली,
सच की नैया कभी न डूबे, चाहे जितनी धार चली।
अंतिम संदेश:
सत्य और प्रेम के पथ पर आती हैं कठिनाइयां कई।
फिर भी उस मंजिल के मुसाफिर को वे रोक सकती नहीं।
-सूबा लाल ' अंजाना '
55 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

572 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7759 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

7037 कविताएं

View Profile