विज्ञापन

बड़े-बड़े पुल, पेड़ और भवन भी नहीं टिक पाते।

Sooba Lal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आंधी किसी को पहचानकर ही नहीं उड़ाती,
        
                                                    
                            
पत्तों के साथ-साथ विशाल वृक्षों को भी उखाड़ती।
नदियों की बाढ़ में केवल तिनके ही नहीं बहते,
बड़े-बड़े पुल, पेड़ और भवन भी नहीं टिक पाते।

नहीं देखती ऊँचाई, न देखती कोई औकात है,
प्रकृति के आगे हर ताकत की अपनी बिसात है।
महलों के ऊँचे गुंबद भी धरती पर आ जाते हैं,
मिट्टी के छोटे घर भी कभी-कभी बच जाते हैं।

बिजली गिरती है तो भेदभाव नहीं करती,
आग लगती है तो अमीरी-गरीबी नहीं परखती।
समय का चक्र भी ऐसा ही अपना खेल दिखाता है,
राजा हो या रंक, सबको एक दिन झुकाता है।
-सूबा लाल 'अंजाना'
23 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

मारूफ आलम

250 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13612 कविताएं

View Profile

SARYU PRASAD

11 कविताएं

View Profile