पैसा तो सिर्फ बीज होता है, पेड़ भरोसा होता है,
रिश्तों का सुंदर सा पौधा,विश्वास की मिट्टी में पनपता है,
चीजें तो खरीदी जा सकती, पर प्रेम न खरीदा जा सकता,
भरोसे से जुड़ा हुआ रिश्ता, जीवन भर निभाया जा सकता।
बीज अकेला क्या कर पाए, जब मिट्टी का साथ न हो,
धन भी आखिर क्या कर पाए, जब दिल में विश्वास न हो।
भरोसे से व्यापार बढ़े, भरोसे से परिवार चले,
भरोसे के मजबूत सहारे, जीवन की हर राह खुले।
धन की छाया छोटी पड़ती, विश्वास का आकाश बड़ा,
भरोसा टूटे तो समझो, जीवन का आधार गिरा।
धन से बीज खरीद सकते हो, वृक्ष नहीं उगता केवल धन से,
भरोसा, मेहनत और प्रेम से, जीवन महकता सच्चे मन से।
-सूबा लाल ‘अंजाना’