विज्ञापन

माँ बाप की साया

Sooba Lal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पिता वृक्ष की छाया बनकर,
        
                                                    
                            
जीवन सुखद बनाते हैं।
माँ माली बन सींच-सींचकर,
हर दुख दूर भगाते हैं।

पिता धूप में खुद जलकर भी,
शीतल छाँव दिलाते हैं।
माँ अपने आँचल की छाया,
हर पल प्यार लुटाते हैं।

पिता कठिन संकट में आकर,
मजबूत सहारा बनते हैं।
माँ ममता की गंगा बनकर,
मन के घाव सभी भरते हैं।

पिता सपनों को पंख लगाकर,
ऊँचा उड़ना सिखाते हैं।
माँ गिरने पर हाथ पकड़कर,
फिर से चलना सिखाते हैं।

दोनों मिलकर जीवन-पौधा,
हर मौसम में पालते हैं।
अपने सुख को त्याग-त्यागकर,
बच्चों का सुख ढालते हैं।

जब तक सिर पर हाथ रहे उनका,
मन में विश्वास जगाते हैं।
माँ-बाप का आशीष मिले तो,
कठिन रास्ते सरल बनाते हैं।

समय रहे तो सेवा कर लो,
बाद समय मत पछताना।
माँ-बाप से बढ़कर जग में,
नहीं कोई धन-खज़ाना।

उनके चरणों में जो झुकता,
सच्चा सुख वह पाता है।
माँ-बाप की सेवा करके,
जीवन सफल बनाता है।
-सूबा लाल "अंजना"
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

S. L.

41 कविताएं

View Profile