विज्ञापन

खुशियों का दिन – जन्म दिन

Sooba Lal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            खुशियों के पल बुला के लाएँ,
        
                                                    
                            
हर वर्ष कई-कई बार।
केक, गुब्बारे, उपहारों से,
करें खुशी का इज़हार।
हैप्पी बर्थडे टू यू,
हैप्पी बर्थडे टू यू।
हैप्पी बर्थडे टू यू।

खुशी का दिन है, मिलकर मनाएँ,
हर्षित हो त्योहार मनाएँ।
जो दिन कभी याद नहीं था,
वह भी आज याद दिलाएँ।
हैप्पी बर्थडे टू यू,
हैप्पी बर्थडे टू यू।
हैप्पी बर्थडे टू यू।

नए वर्ष की नई उमंगें,
नए स्वप्न आँखों में जागें।
जीवन की हर राह सुहानी,
खुशियों के फूल सदा महकें।

अपनों का आशीष मिले और,
मिले प्यार का अनुपम उपहार।
हँसते-हँसते बीते जीवन,
खुशियों से महके संसार।

हैप्पी बर्थडे टू यू,
हैप्पी बर्थडे टू यू।
हैप्पी बर्थडे टू यू।
-सूबा लाल ' अंजाना '
43 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Prasoon Saxena

974 कविताएं

View Profile