विज्ञापन

खुद्दारी ही इंसान का असली धन

Sooba Lal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            इंसान की खुद्दारी ही उसका असली धन है,
        
                                                    
                            
स्वाभिमान से बढ़कर न कोई आभूषण है।
दौलत तो आती-जाती है, वक्त के साथ बदलती है,
मगर ईमान की पूँजी हर दौर में संभलती है।

न झुकना अन्याय के आगे, न बिकना स्वार्थ के हाथ,
मुश्किल चाहे लाख आए, मत छोड़ना सच्चाई का साथ।
भूखा रहकर जी लेना, पर जमीर को मत बेचना,
अपने उसूलों की खातिर, हर तूफान से लड़ना।

न किसी के आगे हाथ फैलाना न सम्मान को खोना,
न किसी को छोटा समझकर अपने अहं में होना।
जिसके माथे पर मेहनत और आँखों में ईमान है,
वही असल धनवान है, वही इंसान महान है।

न धन से बड़ा, न पद से बड़ा, खुद्दारी का मान है,
जिसका जमीर जिंदा है, वही सबसे धनवान है।
-सूबा लाल ' अंजाना '
29 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile