विज्ञापन

बिना कुछ बोले बंद लब सब बयाँ करता है।

Sooba Lal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            खामोश ज़िंदगी के अपने कुछ अफ़साने हैं,
        
                                                    
                            
लब सिले होके, बयाँ करते सब तराने हैं।
हँसी के पीछे दर्द कई छिपे होते है,
जख्म कुछ ऐसे , जिनके राज़ कई पुराने हैं।

कभी तन्हाई में खुद से बैठे बात करते हैं,
बीते हुए लम्हों को हम, फिर से याद करते हैं।
कह न सकते जो बात आँखें वो कह जाती हैं
खामोश पन्नों पर, यादें जो लिखी जाती हैं।

न कोई शिकवा लबों पे, न ही शिकायत बाकी,
फिर भी मन भीतर चलें, यादों की बरसातें हैं।
रिश्ते कुछ पास रहकर के भी, दूर होते हैं,
लोग कुछ बिछड़कर भी दिल में बसे होते हैं।

खामोशी कमजोरी नहीं, धैर्य की ये भाषा है,
मौन रहकर बने, सबसे बड़ी परिभाषा है।
शब्दों से समझें न जो, समय उन्हें समझाता है,
चुप रहने वाला भी, बहुत कुछ कह जाता है।

इस जीवन में, कुछ पल अपने लिए भी जी लेना,
भीड़ भरे संसार में, खुद से मिलकर भी जी लेना।
बोलना हर पल जरूरी नहीं खामोशी में,
कुछ पल खामोशियों में है सुकून जीवन के।

जुबां थक कर के बंद हो जाते,
मौन फिर स्वयं ही आ जाता है,
सारे लोगों ने सुनना बंद कर दिया जब तो,
अन्तर्मन ही उसे समझाता है।
खामोश जिंदगी ने इतना सिखाया है मुझे,
बिना कुछ बोले बंद लब सब बयाँ करता है।
— सूबा लाल 'अंजाना'
25 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

544 कविताएं

View Profile