जिन फूलों को सींचा माली,
उनकी कीमत कम पाता है।
खून-पसीने से सींची धरती,
फिर भी खाली रह जाता है।
दिनभर धूप बदन पर झेले,
रातों में भी चैन न पाता।
बीज बोकर उम्मीदें पाले,
फसल उगा हर्षित हो जाता।
कभी सूखा तो कभी बाढ़ है,
कभी ओले तो कभी पानी।
कभी लागत भी नहीं निकलती,
फिर भी उसने हार नहीं मानी।
धरती माँ का लाल निराला,
मेहनत से इतिहास बनाता।
खुद अभावों में जीवन जीकर,
दुनिया का वह भूंख मिटाता।
जिसकी मेहनत से रोटी है,
जिससे हर घर में खुशहाली।
उसके हिस्से कम क्यों आती,
मेहनत की पूरी रखवाली?
फिर भी देखो हिम्मत उसकी,
कल की आशा लेकर चलता।
आज भले ही घाटा सह ले,
कल की फसल के सपने बुनता।
नमन तुम्हें ऐ धरती-पुत्र,
तेरा साहस सबसे न्यारा।
तेरे श्रम से जग है जीवित,
तू ही जीवन का रखवाला।
-सूबा लाल ' अंजाना '