इंसान की पहचान कभी दौलत से नहीं होती,
ऊँची हवेली या शोहरत से नहीं होती।
पहचान तो बनती है उसके सच्चे व्यवहार से,
ईमानदारी के संस्कार, हिम्मत और अच्छे विचार से।
धन-दौलत तो आती जाती रहती है,
समय की आंधी में हर ऊँचाई ढह जाती है।
मगर सच्चाई की नींव कभी कमजोर नहीं होती,
ईमानदार इंसान की पहचान कभी नहीं खोती।
किसी के पास महल हैं, किसी के पास झोपड़ी है,
किसी की थाली में पकवान, किसी की रोटी थोड़ी है।
मगर इंसानियत की कीमत नहीं लगाया जा सकता,
दिल की अमीरी को दौलत से नहीं खरीदा जा सकता।
जो सच के लिए दुनिया से टकरा जाता है,
मुश्किलों के आगे भी वह सिर नहीं झुकाता है।
जो इंसान अपने उसूलों का सौदा नहीं करता,
वही इंसान जीवन में कभी हार नहीं मानता।
हिम्मत हो तो पत्थरों में राह बन जाती है,
सच्चाई हो तो मुश्किल भी आसान बन जाती है।
ईमानदारी से जो अपना फर्ज निभाता है,
वह खाली हाथ रहकर भी सम्मान पाता है।
झूठ के सहारे कोई कितना भी आगे जाए,
एक दिन अपने ही कर्मों से नजरें चुराते है।
सच की राह पर चलने वाला भले देर से पहुँचे,
मगर उसके कदम इतिहास में निशान छोड़ जाते है।
न धन से बड़ा कोई, न पद से महान होता है,
बड़ा वही है जिसका ऊँचा चरित्र और ईमान होता है।
दुनिया में नाम कमाना कोई बड़ी बात नहीं,
नाम के साथ सम्मान कमाना आसान नहीं।
इसलिए दौलत नहीं, अपने किरदार को सजाना,
झूठ नहीं, सच्चाई को जीवन का धर्म बनाना।
ईमानदारी और हिम्मत को अपनी ताकत बनाना,
न कि जमीर बेचकर,बेइमानी से धन कमाना।
-सूबा लाल ' अंजाना '