विज्ञापन

गाँव की यादें आज भी आती हैं

Sooba Lal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            गाँव छोड़कर आ तो गए,
        
                                                    
                            
पर कुएँ याद आते हैं अब भी।
भूख लगे तो हरी मटर,
खेतों के चने याद आते हैं अब भी।

उछल-कूद गर्मी के दिनों में,
नदी में नहाना भूल न पाए।
बचपन के वे दिन बहुत सताते,
बेरों के स्वाद याद आएँ अब भी।

सर्दी में अलाव जलाना,
गाँव के लोग इकट्ठे होकर।
ज्वार-बाजरे भून के खाना,
स्वाद सताते हैं उनके अब भी।

मित्र-मंडली, देसी खेलों में,
हँसते-गाते समय बिताते।
जब भी मिलते, दिल से मिलते,
बातें करते वे बीते कल की ।

गलियाँ, कुएँ, नदी और रास्ते,
यादों में मुस्काते हैं।
दूर भले ही आ गए गाँव से,
दिल में गाँव बसाते हैं।

अंजाना लिखकर कहता है,
वे चित्र धुँधले हुए नहीं हैं।
समय भले ही आगे निकला,
यादों के रंग फीके नहीं हैं।

सच तो यह है—
शहरों में घर बना लिए हैं,
पर गाँव न दिल से जाता है।
बचपन की मिट्टी का रिश्ता,
जीवन भर टूट न पाता है।
-सूबा लाल 'अंजाना'
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11217 कविताएं

View Profile