विज्ञापन

दिल उम्मीदों की लौ जलाकर, आगे बढ़ना सिखाता है

Sooba Lal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            डर हमेशा झूठ बोलता है, दिल न बोलता झूंठ कभी,
        
                                                    
                            
डर राहों में काँटे बिछाता, दिल न रोकता राह कभी।

डर कहता है, रुक जा राह में, आगे बढ़ना मुश्किल है,
दिल कहता है, हिम्मत कर ले, तेरे भीतर ही साहस है।

डर दिखाता झूठे सपने, हार का भय जगाता है,
दिल उम्मीदों की लौ जलाकर, आगे बढ़ना सिखाता है।

डर के आगे झुकने वाला, अवसर खोता जाता है,
दिल की सुनकर चलने वाला, इतिहास नया बनाता है।

डर की बातें छोड़ मुसाफिर, अपने दिल की सुन लेना,
सत्य, साहस और विश्वास से, जीवन सफल बना लेना।

डर भले ही लाख समझाए, हिम्मत कभी न हारना,
दिल की सच्ची आवाज़ सुनकर, मंज़िल की ओर निहारना।
-सूबा लाल ‘अंजाना’
38 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11192 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7613 कविताएं

View Profile