विज्ञापन

किसी दुखी के आँसू पोंछना, मानवता का सार है

Sooba Lal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            असली गरीबी जेब में नहीं, सोच में होती है,
        
                                                    
                            
दौलत से नहीं इंसान की, पहचान कर्मों से होती है।

जिसके पास नहीं धन-दौलत, फिर भी दिल में प्यार है,
वह निर्धन होकर भी दुनिया में, सबसे बड़ा धनवान है।

सोच अगर छोटी हो जाए, मन संकीर्ण हो जाता है,
दौलत का अभिमान आदमी को, इंसानियत से दूर भगाता है।

किसी भूखे को रोटी देना, सबसे बड़ा उपकार है,
किसी दुखी के आँसू पोंछना, मानवता का सार है।

धन तो आता-जाता रहता, सोच पहचान बनाती है,
अच्छे विचारों की खुशबू ही, जीवन को महकाती है।

जेब भले ही खाली हो, दिल में अमीरी रखना,
इंसानियत की राह पकड़कर, सच्चा जीवन जीना।
-सूबा लाल ‘अंजाना’
19 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11186 कविताएं

View Profile