विज्ञापन

चंद्रयान

Sonali Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आज छूने चला भारत चाँद का माथा,
        
                                                    
                            
दोहराई जाएगी युगों-युगों तक यह गाथा...

मिशन मून असफल नहीं हो रहा था,
जब चन्द्रयान- 2 का प्रक्षेपण हुआ था...

ऐ विश्व सुनलो हम कम नहीं हैं,
यह ना समझना कोई दम नहीं है...

सम्भाली कमान देश की दुर्गा ने,
चाँद सावन में भोले को करने अर्पण चली हैं...

प्रज्ञान, विक्रम महानवीर पहुँचे,
साथ गीता तिरंगा जो लेकर चले थे...

आज भर लेंगे हम चाँद आंँखों में अपना,
स्वप्न पूरा हुआ जैसे कोई अपना...

टीम ISRO से सीखे कोई प्रतीक्षा में तपना,
साध लक्ष्य को अपने फिर निशाने पर रखना...

स्वावलंबन के धागों से बुना भारत का सुदृढ़ संकल्प,
देखता विश्व आज देखो पूरा हुआ है...
-सोनाली तिवारी"दीपशिखा"
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Prem Narayan

4525 कविताएं

View Profile

Riya Puri

1 कविता

View Profile

Avinash Beohar

757 कविताएं

View Profile