विज्ञापन

ग्राहक

Somen Chakraborty

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुमसे कुछ लिया है
        
                                                    
                            
जैसे सूखे पत्तों से लिया वैराग्य
ढलते दिवस से आख़िरी धूप
कसाई की हँसी
गिरगिट के रंग और रसायन

रूखे होंठों ने
सिर्फ़ अभिशाप नहीं लिया
सीखा है साँप की केंचुल उतारने का कौशल
और
आस्तिक ऋषि-सी सुरक्षा

जिसके पात्र में
एक मुट्ठी भिक्षा रखी
होना चाहता हूँ
उसी की तरह आवारा

जिसे कुछ दे नहीं पाया
उससे सीखा है
रिक्त लौट जाने का हुनर
21 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10257 कविताएं

View Profile