भैया, मैं तो नोबेल खिलौना लैहों
जैहों लोटि धरनि पर अबहीं, काहू से न मनैहों
भैया, मैं तो नोबेल खिलौना लैहों।
चार जनेन को युद्ध करैहों, फिर वा को रुकवैहों
भैया, मैं तो नोबेल खिलौना लैहों।
आगैं आउ, बात सुनि मेरी, दुनिया को बतलैहों
हँसि समुझावति, कहति पकिस्तान, नोबेल तोहे दिलैहों।
भैया, मैं तो नोबेल खिलौना लैहों।
तेरी सौं, माय फ्रेंड, बिना नोबेल के न रहि पैहों
टटपुँजियन से सिफारिश लगवैहों
अब काहू को वॉर न रुकवैहों
भैया, मैं तो नोबेल खिलौना लैहों।
-सिराज अंसारी