विज्ञापन

सावन और शिवशंकर

Sima Kedia

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सावन के महीने का शिव शम्भू से है नाता पुराना,
        
                                                    
                            
विषपान के बाद शिव के उग्र प्रभाव को जाना।

तब देवताओं ने दूध ,जल,रस का किया अभिषेक,
भोलेनाथ की जलन शांत हुई सब हुए हर्षातिरेक।

हर हिंदू करना चाहता शिवशंकर भोले का अभिषेक,
श्रावण माह अति प्रिय भोले को लगते सब अतिरेक।

मुख्य शिव मंदिरों में कांवड़ चढ़ाने की है परम्परा,
कावड़ियों की असीम भक्ति नीलकंठ की है महिमा।

शिव मंदिरों की सजावट अद्भुत छटा निराली,
जलाभिषेक करके भक्तों ने सारी खुशियाँ पाली।

बहुत शिव भक्त श्रावण माह में उपवास भी करते,
महादेव को प्रसन्न करने शिव शिव का जाप करते।

सीमा केडिया
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

LS Kuntal

1 कविता

View Profile

Prasoon Saxena

965 कविताएं

View Profile