करते हो मोहब्बत देश से तो,
करलो शौक थोड़ा कम।
हिंदुस्तान रहेगा खड़ा हमेशा,
देशवासियों के दम पर।
सार्वजनिक परिवहन में करें या,
साझा यातायात का उपयोग।
देश की इज्ज़त बनी रहेगी,
पेट्रोल का होगा कम उपभोग।
तला भुजा कम खायेंगे तो
रहेगा तन,मन ,धन स्वस्थ।
विदेशी मुद्रा भी बनी रहेगी,
घरेलू बजट भी नहीं होगा अस्वस्थ।
विदेश भ्रमण को त्याग कर,
आनंद ले करें भारत दर्शन।
जानेंगे अपना इतिहास,संस्कृति,
होगा देशवासियों का अर्जन।
जब जब मुसीबत आई देश पर,
प्रधानमंत्रियों ने की देश से अपील।
मोदीजी का करना है एकमात्र विरोध,
विरोधियों को हर बात लगती है कील।