विज्ञापन

या फिर रणभूमि में ये कर्ण शौर्य गति को प्राप्त करेगा

Shri Maa

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रण के कगार पर खड़ी विपुल विमर्श थी,
        
                                                    
                            
थर-थर कांपती हुई कुंती कर्ण के समक्ष थी।
बोली वह रोष में, किंतु नैनों में भरे नीर थे,
"हे सूर्यपुत्र! सुन लो मेरी बात क्षत-विक्षत तीर थे।"
"मत कह मुझे कि मैं ने तुझको अगाध छला,
दुर्वासा-दत्त मंत्र ने था मुझको विवश किया।
तेरे जन्म में तो भास्कर का हाथ है
फिर क्यूं समाज का मुझ पर होता वज्रपात है
बदनामी की कालिख आखिर अकेले मेरे ही भाल रहा
जब की तुम सूत-पुत्र नहीं, तुम्हारी रगो में रवि-अंश का लाल रहा
तब हंस पड़ा कर्ण जो गांडीव-सा प्रखर था,
अमृत और विष का जैसे वह समर था।
बोला—"हे माते! अब सब ये व्यर्थ विलाप है,
मैं इस युद्ध-भूमि में खड़ा तेरा ही महा-अभिशाप है।"
"जब लोक-लाज के भय से तूने त्यागा था, हमको
तब इसी सूत् ने सीने से लगा पाला था हमको
अब युद्ध-काल में माता होने का भान क्यों?
अधिकार मांगने आई,हो तो यह करुणा का गान क्यों?"
फिर क्षीण स्वर में कुंती ने हाथ जोड़कर कर कहा
हे पुत्र एक मां की ममता की कुछ तो लाज बचा
पांडव-कुल का ज्येष्ठ है तू, अर्जुन को
जीवन-दान का वरदान दे दे
गंभीर भाव से कर्ण ने मस्तक झुका दिया,
मानो वो संकट का झंझावात अपने हाथो थाम थाम लिया।
बोला—"जाओ माते! निश्चिंत हो कर तुम लौट जाओ
इस विपुल समर में अब न व्यथा की कथा सुनाओ
"पंच-पांडव तेरे जीवित पांच ही रहेंगे सदा,
या युद्ध में अर्जुन का मस्तक कट गिरेगा,
या फिर रणभूमि में ये कर्ण शौर्य गति को प्राप्त करेगा
-बीना सिंह रागी
 
39 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7777 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile