विज्ञापन

छोड़ो बीती बातों को

Shreyasi Satish

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            शिकवा भी है तुमसे और तुम्हीं से है प्यार भी,
        
                                                    
                            
जिन बातों से था इन्कार कभी, अब है इक़रार भी।

अपनी-अपनी अना में खो दिए जो सुहाने पल,
अब वो नहीं आने वाले, मगर है अब तलक इंतज़ार भी।

जितनी बार तुमने वादा तोड़ा ये दिल टूटा उतनी बार,
धोखा खाकर भी दिल को है तुम्हारा एतबार भी।

छोड़ो बीती बातों को चलो चमन में टहल के आएं,
तुम आए तो बदला मौसम छाई है बहार भी।

जो कह दिया सो कह दिया बदलेंगे नहीं हम कभी,
ग़लत को सही कहेंगे नहीं चाहे कर दें जाँ निसार भी।
6 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Sanjai kumar

103 कविताएं

View Profile