विज्ञापन

तब दमनकारियों कोे अपनी शक्ति दिखानी पड़ती है

Shreyasi Satish

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बात जब हक़ की हो तो आवाज़ उठानी ही पड़ती है,
        
                                                    
                            
पहुँच न पाए जो आवाज़, तो हुंकृति जगानी पड़ती है।

याद है न वो दिव्य सीख जो कृष्ण ने दी थी गीता में?
न्याय की ख़ातिर अपनों पर भी शमशीर उठानी पड़ती है।

ज़ुल्म को सहना भी है जुर्म, सो इस बाबत कभी-कभी,
भटके हुए ज़ालिमों को भी राह दिखानी पड़ती है।

विनम्रता से माँगने पर भी मिले न अपना अधिकार यहाँ,
तब दमनकारियों कोे अपनी शक्ति दिखानी पड़ती है।
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile