विज्ञापन

प्रातः कालीन प्रार्थना

Shreyansh Jain

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जीवन हम आदर्श बनाएं , अनुशासन से नियम निभाएं
        
                                                    
                            
सदाचार से पूर रहें हम , दुराचार को दूर भगाएं ।१।
जीवन हम आदर्श बनाएं , अनुशासन से नियम निभाएं

झूठे वचन न मुख से बोलें ,सत्य वचन से मुखपट खोलें
सदा विचारों में निर्मलता , लाकर जीवन शुद्ध बनाएं ।२।
जीवन हम आदर्श बनाएं , अनुशासन से नियम निभाएं

गुरु उपकार नहीं भूलेंगे, गुरु आज्ञा से गगन छू लेंगे
एक प्रार्थना गुरु से करेंगे, हमको विद्यार्थी आदर्श बनाएं ।३।
जीवन हम आदर्श बनाएं, अनुशासन से नियम निभाएं

सदा बड़ों की विनय करेंगे, छोटों के प्रति प्रेम रखेंगे
मित्रों से सद्व्यवहार करें हम, सहपाठी को सरल बनाएं ।४।
जीवन हम आदर्श बनाएं , अनुशासन से नियम निभाएं

सदा समय से विद्यालय आयेंगे, माता सरस्वती को हम ध्यायेंगे
संस्कार को जीवन में अपनाकर , आस्था दिल में सदा जगाएं ।५।
जीवन हम आदर्श बनाएं, अनुशासन से नियम निभाएं

मार पीट न कभी करेंगे, गलती को भी क्षमा करेंगे
दीन हीन कमजोरों पर नहीं हसें हम,सदा मदद का हाथ बढ़ाएं ।६।
जीवन हम आदर्श बनाएं , अनुशासन से नियम निभाएं
जीवन हम आदर्श बनाएं , अनुशासन से नियम निभाएं।
-  श्रेयांश जैन 'नयन'
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile