काली छाया, गहन उजाला,न्याय का लेकर रूप निराला,
तेल चढ़ाकर शीश झुकाएँ, जय शनिदेव का नाम सुनाएँ।
सरसों के तेल का दीप जलाएँ, मन के सारे दोष मिटाएँ,
झूठ, कपट और छल को त्यागें, सच्चे कर्मों की राह अपनाएँ।
तेल नहीं बस भेंट हमारी, भावना है सबसे प्यारी,
शीश झुकाकर यही पुकारें, दूर करो विपदा अति भारी।
कर्मों का तुम लेखा रखते,राजा-रंक सभी को परखते,
जो जैसा संसार में बोता,वैसा ही वह फल है पाता।
न धन से तुमको कोई जीते,न छल से तेरे द्वार हैं खुलते,
सच्चे मन से जो भी पुकारे,उसके मन के भय सब हरते।
हे शनिदेव! कृपा बरसाना,भटके मन को राह दिखाना,
तेल के दीप की ज्योति बनाकर, जीवन में सद्बुद्धि जगाना।
न्याय तुम्हारा अटल रहे प्रभु,कर्म हमारा निर्मल हो,
तेरे चरणों में शीश झुके बस, जीवन पावन और सफल हो।