माँ लक्ष्मी जब घर में आतीं,सुख-समृद्धि की ज्योत जलातीं, लेकिन जहाँ अहंकार पलता, वहाँ अलक्ष्मी डेरा डालतीं।
सोने-चाँदी के महल बना लो, हीरे-मोती से घर सजा लो, प्रेम न हो यदि रिश्तों में तो, किस्मत को कितना भी आज़मा लो।
जहाँ लोभ की बेल पनपती,जहाँ ईर्ष्या आग बरसती,
जहाँ स्वार्थ के दीपक जलते, वहाँ खुशियाँ दम तोड़तीं।
लक्ष्मी केवल धन नहीं लातीं,संग सद्बुद्धि भी ले आतीं,
जहाँ परिश्रम का मान मिले,वहीं कृपा बरसातीं।
जहाँ भूखे को भोजन मिलता, जहाँ दुखी को सहारा मिलता, जहाँ बड़ों का मान सुरक्षित, छोटों को भी दुलार मिलता।
धन से यदि अभिमान बढ़े तो,धन भी बोझ बन जाता है,
मन में जब संतोष न हो तो,महल भी सूना रह जाता है।
अलक्ष्मी का वास वहाँ है,जहाँ कलह का राज रहे,
लक्ष्मी का आशीष वहाँ है,जहाँ प्रेम का ताज रहे।
माँ! इतना ही वरदान देना,धन के संग ईमान देना,
वैभव से पहले विनय देना,हर दिल में इंसान देना।
घर में लक्ष्मी ऐसी आएँ,सुख के दीप हजार जलाएँ,
धन के संग संस्कार भी आएँ,अलक्ष्मी फिर लौट न पाएँ।