तू गुस्ताख़ी कर रहा है मुझसे मोहब्बत कर के,
मैं कल ही लौट पाया हूँ बेवफ़ाओं के शहर से।
न पूछ कड़वे तजुर्बे वहाँ, गली-गली, कूचा-कूचा,
ख़ामी मुझमें थी, सबको देखा बा-वफ़ा नज़र से।
चख़ लिया जो ज़ायक़ा एक बार इश्क़ का कहीं,
फिर मुश्क़िल होता है बचना, दोशीजा जहर से।
लड़कपन में चल जाते हैं खेल तमाशे तमाम सारे,
मगर अफ़सोस शुरु होता है जवानी की डगर से।
हम क़त्लख़ाने से भी, महफ़ूज़ वापस आ लेते हैं,
क़ातिल वाक़िफ़ कहाँ, हमारे साफ़-दिल हुनर से।
न मालूम क्या जादुई तबस्सुम देखा उसमें एक पल,
सुरूर नहीं, हम नशे में हैं, आज तक उसी पहर से।
ख़ूब करो सूफ़ीयाना शायरी रूमानी, रूहानी 'मंज़र',
ख़ुदा ख़ैर करे, वो बचाए तुम्हें आशिक़ी के कहर से।