न होती ग़ज़ल तुम पे, तो किस पे कहा करते,
न आते तुम तसव्वुर में, तो किसे रक्खा करते।
और कौन जानता है तुम्हें, फिज़ाओं के सिवाए,
बदलते मौसम तुम्हारे घर का पता बताया करते।
रोज आधी रात जागकर, पहरों सोचा करता हूँ,
काश! सुकून की नींद कभी हम भी सोया करते।
या ख़ुदा! उन्हें बारहा तर्के-मोहब्बत की आदत,
और हम, पाक इश्क़ में इद्दत नहीं किया करते।
दिले-आवारगी, इस कदर भी अच्छी नहीं ‘मंजर’,
कि लोग तुम्हें पहचानने से, इंकार किया करते।